परवेज अख्तर की शिकायत पर आरिफ का तीन मंजिला शोरूम जमींदोज, दो दिन चला बुलडोजर अभियान

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

परवेज अख्तर की शिकायत पर आरिफ का तीन मंजिला शोरूम जमींदोज, दो दिन चला बुलडोजर अभियान

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

परवेज अख्तर की शिकायत के बाद कार्रवाई तेज, बीडीए ने शोरूम और 16 दुकानों की मार्केट को किया ध्वस्त

बरेली/परवेज अख्तर की शिकायत के बाद बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने कथित कॉलोनाइज़र मोहम्मद आरिफ के तीन मंजिला अवैध शोरूम और 16 दुकानों वाली दो मंजिला मार्केट को जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई दो दिनों तक लगातार चली, जिसमें पहले दिन बुलडोजर और दूसरे दिन पोकलेन मशीन का इस्तेमाल किया गया।

फ्लोरा गार्डेन परिसर में वैध जमीन पर बनाए गए शोरूम का नक्शा प्राधिकरण से पास नहीं था, जबकि जगतपुर मार्ग पर खड़ी 16 दुकानों की मार्केट अवैध जमीन पर बनाई गई थी। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए दोनों व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स तैयार किए गए थे, इसलिए इन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

पहले दिन बुलडोजर नाकाम, दूसरे दिन पोकलेन की एंट्री

शनिवार को करीब छह घंटे तक बुलडोजर मशीनें शोरूम को गिराने में नाकाम रहीं। रविवार दोपहर 12 बजे पोकलेन मशीन लगाई गई, जिसके चालक को भी कई बार रणनीति बदलनी पड़ी।
शाम 5:20 बजे लगातार मशक्कत के बाद इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई। इस दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन का खंभा टूटने से रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

मशीन का डीजल खत्म, फिर भी नहीं रुकी कार्रवाई

रविवार दोपहर 2:50 बजे पोकलेन मशीन का ईंधन खत्म हो गया। हालांकि बीडीए ने पहले ही व्यवस्था कर रखी थी, इसलिए 10 मिनट बाद कार्रवाई दोबारा शुरू कर दी गई और शोरूम को जमींदोज कर दिया गया।

आरिफ से वसूले जाएंगे पांच लाख रुपये

बीडीए अधिकारियों के मुताबिक ध्वस्तीकरण में लगे दो दिन के मशीन खर्च और कर्मचारियों के वेतन की वसूली मोहम्मद आरिफ से की जाएगी। इसकी अनुमानित राशि करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।

मौलाना तौकीर रजा से करीबी होने पर बढ़ी कार्रवाई

मोहम्मद आरिफ पर बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा को फंडिंग करने का आरोप है। 26 सितंबर को हुए उपद्रव के बाद मौलाना और उसके करीबी लोगों पर प्रशासन की सख्ती बढ़ी हुई है। प्रशासन आरिफ के बढ़ते रसूख को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई