तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, महिला की मौत; तीन गंभीर घायल

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, महिला की मौत; तीन गंभीर घायल

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

इज्जतनगर में आईवीआरआई के पास हुआ भीषण हादसा

बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। भीषण दुर्घटना में सीतु अरोड़ा नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आईवीआरआई के पास उस समय हुआ जब कार अचानक नियंत्रण खोकर कई बार पलटती हुई सड़क किनारे जा गिरी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने सीतु अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया। वहीं पारस, उनकी पत्नी भावना खेड़ा और हनी उर्फ हर्षल अरोड़ा की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के मुताबिक कार अत्यधिक रफ्तार में थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया।

हादसे के वास्तविक कारणों की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों ने बताया कि फुटेज सामने आने के बाद ही यह साफ होगा कि कार अनियंत्रित होने की वजह क्या थी—ओवरस्पीडिंग, संतुलन बिगड़ना या किसी बाहरी बाधा का कारण।

घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, लेकिन वे अभी इस दुर्घटना पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई