बरेली पुलिस की दरिया दिली: ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सूझबूझ से वृद्ध रिक्शा चालक की बची जान

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली पुलिस की दरिया दिली: ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सूझबूझ से वृद्ध रिक्शा चालक की बची जान

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। शहामतगंज पुल के नीचे बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ठिरिया निवासी वृद्ध रिक्शा चालक मुस्ताक अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। आस-पास मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ, तभी ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस बरेली के सब इंस्पेक्टर सुनील चंद्र मौके की ओर दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब इंस्पेक्टर सुनील चंद्र ने बिना देर किए मुस्ताक को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लिटाया और तुरंत CPR देना शुरू कर दिया। कई मिनट तक लगातार प्रयास करने के बाद वृद्ध ने दोबारा सांस लेना शुरू कर दिया और उनकी हालत में सुधार आया।

इसके बाद पुलिसकर्मी ने मुस्ताक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया। परिवार के पहुंचने पर वृद्ध को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने सब इंस्पेक्टर सुनील चंद्र की तत्परता, मानवीयता और साहस की खुलकर सराहना की। उनकी समय पर की गई कार्रवाई से एक वृद्ध की जान बच गई, जो पूरे शहर के लिए मिसाल बन गई।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई