शीतलहर का कहर: यूपी के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 25 दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

शीतलहर का कहर: यूपी के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 25 दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि 25 दिसंबर के बाद ठंड और ज्यादा तेज हो सकती है।
नोएडा से लेकर लखनऊ तक लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुरते नजर आए। खासकर रात और सुबह के समय गलन भरी सर्दी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है।
बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर नगर सहित कई जिलों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इटावा, शाहजहांपुर और बुलंदशहर में भी भयंकर ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
प्रदेश में कानपुर, गाजियाबाद और बरेली सबसे ठंडे जिलों में शामिल रहे, जहां शीतलहर का असर सबसे अधिक देखा गया।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, गर्म कपड़े पहनें और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखें। प्रशासन भी अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था को लेकर सतर्क है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई