नैनीताल विधानसभा में युवा चेहरा शीलू कुमार, चुनावी मैदान में उतरने से बदलेगा सियासी समीकरण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

नैनीताल विधानसभा में युवा चेहरा शीलू कुमार, चुनावी मैदान में उतरने से बदलेगा सियासी समीकरण

संपादक/ धीरेंद्र सिंह ( धीरू जी)

नैनीताल/भवाली।युवा जोश और नई सोच की मिसाल बन चुके भवाली के चर्चित युवा नेता शीलू कुमार अब नैनीताल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उनके चुनाव लड़ने की चर्चा ने क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज कर दी है और माना जा रहा है कि इससे मौजूदा सियासी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।

समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके शीलू कुमार कम उम्र में ही जनता के बीच मजबूत पकड़ बना चुके हैं। लोगों से सीधा संवाद, जमीन से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता और हर वर्ग के साथ सहज जुड़ाव उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव में शीलू कुमार ने अपनी पत्नी को पार्षद पद का प्रत्याशी बनाया और उन्हें विजयी बनाकर अपनी संगठनात्मक क्षमता और जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत दिया।

भवाली और आसपास के क्षेत्रों में शीलू कुमार के साथ सैकड़ों युवाओं और समाजसेवियों का सक्रिय नेटवर्क जुड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीलू कुमार जैसा ऊर्जावान और दूरदर्शी युवा नेता विधायक बनता है, तो क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल सकती हैं।

क्षेत्रवासियों का मानना है कि शीलू कुमार केवल एक उम्मीदवार नहीं, बल्कि बदलाव की उम्मीद बनकर उभरे हैं। उनका कहना है कि युवा नेता की पहचान पद या उम्र से नहीं, बल्कि उसके जुनून, स्पष्ट दृष्टिकोण और समाज को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता से होती है, और शीलू कुमार इन कसौटियों पर पूरी तरह खरे उतरते हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव में शीलू कुमार की एंट्री ने यह साफ कर दिया है कि नैनीताल की राजनीति में इस बार मुकाबला रोचक होने वाला है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई