उपद्रव मामले में IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा समेत 46 आरोपियों पर क्राइम ब्रांच की चार्जशीट, अब तक नौ मुकदमों में कार्रवाई पूरी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

उपद्रव मामले में IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा समेत 46 आरोपियों पर क्राइम ब्रांच की चार्जशीट, अब तक नौ मुकदमों में कार्रवाई पूरी

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली।उपद्रव से जुड़े बहुचर्चित मामले में आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्राइम ब्रांच ने मौलाना तौकीर रज़ा समेत कुल 46 आरोपियों के विरुद्ध एक और चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। इसके साथ ही मौलाना तौकीर रज़ा के खिलाफ अब तक नौवीं चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की जा चुकी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उपद्रव प्रकरण में दर्ज कुल 10 मुकदमों में से नौ मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। वहीं दसवें मुकदमे में भी क्राइम ब्रांच जल्द ही अंतिम चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। हालांकि, इस प्रकरण में विवेचना पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है, क्योंकि कुछ बिंदुओं पर जांच जारी है।

क्राइम ब्रांच का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्ट चार्जशीट भी दाखिल की जानी है, ताकि शेष तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जांच एजेंसियां उपद्रव के दौरान हुई घटनाओं, साजिश और आरोपियों की भूमिका को लेकर सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

लगातार दाखिल हो रही चार्जशीटों के चलते मौलाना तौकीर रज़ा समेत अन्य आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन का दावा है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई