भोजीपुरा में भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

भोजीपुरा में भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली। भोजीपुरा विधानसभा के मॉडर्न विलेज स्थित भाजपा किसान मोर्चा कैंप कार्यालय पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा और भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र की शोध प्रमुख रुचि कपूर रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ सदैव राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के साथ सहभागिता के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री का यह संवाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव, नितिश उपाध्याय एडवोकेट, प्रमोद सागर, शिवम शर्मा, मुकेश शर्मा, हरपाल मौर्य, जमुना प्रसाद कश्यप, धीरज साहू और तुला राम गंगवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को न केवल देशभर में बल्कि आयरलैंड सहित विदेशों में बसे भारतीय समुदाय ने भी गंभीरता से सुना और सराहा, जिससे ‘मन की बात’ की वैश्विक पहुंच एक बार फिर स्पष्ट हुई।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई