अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: सल्ट–भिकियासैंण मार्ग पर यात्री बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत, कई घायल

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: सल्ट–भिकियासैंण मार्ग पर यात्री बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत, कई घायल

रिपोर्ट/हरीश भाकुनी 

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद से आज सुबह एक बेहद दुःखद समाचार सामने आया है। सल्ट–भिकियासैंण क्षेत्र में भिकियासैंण–विनायक रोड पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 लोगों के निधन की पुष्टि की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। खाई में गिरी बस से घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर चलाया गया। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि पहाड़ी मार्ग, तीखे मोड़ और संभावित तकनीकी खामी को वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और मृतकों व घायलों की संख्या में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई