जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार,कार्यक्रम मैं मंत्री रेखा आर्या व जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सुनी जनता की समस्याएं*

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

*जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार,कार्यक्रम मैं मंत्री रेखा आर्या व जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सुनी जनता की समस्याएं*

 

रिपोर्ट हरीश भाकुनी

 

नैनीताल(गरमपानी) 30 दिसम्बर 2025

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल। सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने नैनीताल जिले के रातीघाट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में *जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार* कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान ग्रामीण जनता को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया।

शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा मौके पर ही कई जन समस्याओं का निस्तारण कराया। तथा कुछ समस्याओं के ससमय निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे,

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 58 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई एवं 18 लोगों की सूगर, बीपी की भी निशुल्क जांच की गई।

 

बाल विकास विभाग द्वारा 4 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई। जल संस्थान द्वारा 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

 

आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 62 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई।

 

शिविर में उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या, नवीन लाल वर्मा, क्षेत्र प्रमुख बेतालघाट अंकित साह, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम मोनिका, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई