झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई: CGST डिप्टी कमिश्नर समेत 5 गिरफ्तार, 70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई: CGST डिप्टी कमिश्नर समेत 5 गिरफ्तार, 70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े

भास्कर न्यूज24/न्यूज़ एजेंसी 

झांसी।भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने झांसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल GST (CGST) विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। CBI ने आरोपियों को 70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद की गई छापेमारी में अलग-अलग ठिकानों से करीब 90 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

CBI के अनुसार, GST चोरी के एक मामले में एक कंपनी से कार्रवाई से राहत दिलाने के नाम पर कुल डेढ़ करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसी सौदे की पहली किस्त के तौर पर 70 लाख रुपये लेते समय CBI ने जाल बिछाकर आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी:

प्रभा भंडारी (IRS-C&IT 2016) – डिप्टी कमिश्नर, CGST, झांसी

अनिल तिवारी – अधीक्षक, CGST, झांसी

अजय कुमार शर्मा – अधीक्षक, CGST, झांसी

राजू मंगतानी – मालिक, मेसर्स जय दुर्गा हार्डवेयर

नरेश कुमार गुप्ता – अधिवक्ता

CBI सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों और बिचौलियों के बीच रिश्वत की रकम तय की गई थी और इसे चरणबद्ध तरीके से वसूलने की योजना बनाई गई थी। शिकायत मिलने के बाद CBI ने सत्यापन किया और फिर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। मामले में आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई के बाद CGST विभाग में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई