यूपी में नया बिजली कनेक्शन हुआ सस्ता, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमतों में बड़ी कटौती

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

यूपी में नया बिजली कनेक्शन हुआ सस्ता, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमतों में बड़ी कटौती

भास्कर न्यूज24/न्यूज़ एजेंसी 

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेना पहले की तुलना में काफी सस्ता हो गया है। यूपी विद्युत नियामक आयोग ने कास्ट डाटा बुक–2025 जारी करते हुए नए कनेक्शन की प्रक्रिया और शुल्क में अहम बदलाव किए हैं।

नई व्यवस्था के तहत एस्टीमेट सिस्टम को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। अब उपभोक्ताओं को तय फिक्स चार्ज के आधार पर नया बिजली कनेक्शन मिलेगा। साथ ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमतों में भी बड़ी कटौती की गई है।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नए रेट

सिंगल फेज स्मार्ट प्रीपेड मीटर
पहले: ₹6016
अब: ₹2800
थ्री फेज स्मार्ट प्रीपेड मीटर
पहले: ₹11342
अब: ₹4100

दूरी और लोड को लेकर नई व्यवस्था

300 मीटर तक की दूरी और 150 किलोवाट तक लोड के लिए अब अलग से एस्टीमेट नहीं बनेगा।

2 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए:
100 मीटर दूरी तक: ₹5500 एकमुश्त
300 मीटर दूरी तक: ₹7555 शुल्क निर्धारित

सॉफ्टवेयर अपडेट के निर्देश

यूपी विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि 12 जनवरी 2026 तक सॉफ्टवेयर अपडेट कर नई दरों और व्यवस्था को पूरी तरह लागू किया जाए।

इस फैसले से खासतौर पर घरेलू और छोटे उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा। नई प्रणाली से न केवल कनेक्शन सस्ता होगा, बल्कि प्रक्रिया भी सरल और पारदर्शी बनेगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई