लखनऊ में नाबालिग किशोरी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में रची गई थी साजिश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

लखनऊ में नाबालिग किशोरी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में रची गई थी साजिश

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी की नृशंस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह मामला 13 जनवरी को पारा थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई थी और साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को सरोजनी नगर इलाके में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, शव को ट्रैक पर रखने के कारण धड़ से सिर अलग हो गया था, ताकि मामला ट्रेन हादसे जैसा लगे। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे और हैरानी की बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी नैनीताल घूमने चले गए।

जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी थी। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती होने के बाद नाबालिग किशोरी का एक आरोपी से प्रेम संबंध बन गया था। बाद में बेवफाई और आपसी विवाद के चलते किशोरी की हत्या की साजिश रची गई और उसे अंजाम दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों—अंशु गौतम, आशिक सिंह, रिशु यादव और वैभव सिंह—को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी वारदात की जानकारी दी।

मृतक नाबालिग किशोरी पारा थाना क्षेत्र के नरपत खेड़ा की रहने वाली थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के खुलासे के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई