जिसका नमक खाते हैं, उसका आदर करना चाहिए” — भावुक होकर डिप्टी कमिश्नर GST प्रशांत सिंह ने भेजा इस्तीफ़ा

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

“जिसका नमक खाते हैं, उसका आदर करना चाहिए” — भावुक होकर डिप्टी कमिश्नर GST प्रशांत सिंह ने भेजा इस्तीफ़ा

 

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

अयोध्या

डिप्टी कमिश्नर जीएसटी प्रशांत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की टिप्पणी से आहत होकर अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफ़ा राज्यपाल को भेजा है।

बताया जा रहा है कि इस्तीफ़ा भेजने से पहले प्रशांत सिंह ने अपनी पत्नी को फोन किया और भावुक होते हुए कहा, “जिसका नमक खाते हैं, उसका आदर करना चाहिए। मुझे यह बर्दाश्त नहीं हुआ।” बातचीत के दौरान वह रो पड़े।

सूत्रों के अनुसार, प्रशांत सिंह मुख्यमंत्री योगी पर की गई टिप्पणी को लेकर गहरी पीड़ा में थे और इसे अपने आत्मसम्मान व कर्तव्यनिष्ठा से जोड़कर देख रहे थे। इसी भावनात्मक और नैतिक दबाव के चलते उन्होंने यह कड़ा निर्णय लिया।

प्रशांत सिंह के इस्तीफ़े की खबर से प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज़ है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण पर अभी तक सरकार या जीएसटी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई