नई नगर मजिस्ट्रेट की तैनाती से बरेली प्रशासन में बदलाव की उम्मीद

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नई नगर मजिस्ट्रेट की तैनाती से बरेली प्रशासन में बदलाव की उम्मीद

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली। जनपद बरेली को नया नगर मजिस्ट्रेट मिल गया है। राजेश कुमार वर्मा ने औपचारिक रूप से नगर मजिस्ट्रेट का कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक हलकों में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यभार संभालने के अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी माने जाने वाले राजेश कुमार वर्मा इससे पहले भी विभिन्न जिलों में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में तेजी, पारदर्शिता और प्रभावी कार्रवाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था, राजस्व से जुड़े कार्य, अतिक्रमण नियंत्रण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष फोकस किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह पद कुछ समय से रिक्त चल रहा था। उनके इस्तीफे को लेकर जिले में चर्चाएं भी होती रही हैं।

प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि नए नगर मजिस्ट्रेट की तैनाती से लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और आम जनता को राहत मिलेगी। वहीं, शहरवासियों ने भी उम्मीद जताई है कि नगर प्रशासन में सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई