परशुरामपुर थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष SSI अजय गौड़ की अयोध्या में मिली लाश, महकमे में मचा हड़कंप

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बस्ती / अयोध्या

परशुरामपुर थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष SSI अजय गौड़ की अयोध्या में मिली लाश, महकमे में मचा हड़कंप

5 फरवरी से थे रहस्यमय ढंग से लापता, सरयू नदी से बरामद हुआ शव

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात कार्यवाहक थानाध्यक्ष / SSI अजय गौड़ का शव अयोध्या में सरयू नदी से मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। SSI अजय गौड़ बीते 5 फरवरी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे, जिनकी तलाश में पुलिस दिन-रात जुटी रही।

CCTV में बस्ती मुख्यालय तक दिखे, उसके बाद टूट गया सुराग

पुलिस जांच में सामने आया है कि लापता होने के दिन SSI अजय गौड़ को CCTV फुटेज में बस्ती मुख्यालय तक जाते हुए देखा गया था, लेकिन इसके बाद उनका कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कई टीमें गठित की गईं, मगर सफलता नहीं मिली।

सरयू नदी में मिला शव, पहचान के बाद मचा कोहराम

अयोध्या में सरयू नदी से एक अज्ञात शव बरामद होने की सूचना पर जब शिनाख्त की गई, तो वह परशुरामपुर थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष SSI अजय गौड़ का निकला। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

हत्या या आत्महत्या? कई सवाल अब भी अनसुलझे

SSI अजय गौड़ की मौत को लेकर अब तक कई सवाल खड़े हैं—

यह हत्या है या आत्महत्या?

बस्ती से अयोध्या तक वह किन हालात में पहुंचे?

CCTV के बाद आखिर क्या हुआ?

पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हर एंगल से जांच की बात कह रहे हैं।

परशुरामपुर थाना मातम में डूबा

अपने अफसर की असामयिक मौत से परशुरामपुर थाना गहरे शोक में डूबा हुआ है। सहकर्मी पुलिसकर्मियों का कहना है कि SSI अजय गौड़ कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारी थे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई