आकाशवाणी बरेली मना रहा है रेडियो सप्ताह 

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

आकाशवाणी बरेली मना रहा है रेडियो सप्ताह

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली, विश्व रेडियो दिवस के उपलक्ष्य में आकाशवाणी बरेली ने रेडियो सप्ताह की शुरुआत करी। विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर आकाशवाणी बरेली ने रेडियो सप्ताह मनाना शुरू किया और आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में आकाशवाणी की टीम ताज रेडियो क्लब करेली बरेली में रेडियो श्रोताओं से रूबरू हुई।

 

टीम में सहयोगी आकाशवाणी बरेली के असाइनी उद्घोषक देवेन्द्र रावत और प्रदीप मिश्रा रहे। श्रोता अपने बीच में टीम की उपस्थिति से उत्साहित रहे। मिथिलेश श्रीवास्तव ने श्रोताओं से रेडियो से जुड़ाव, पसंद, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त करी साथ ही उनके प्रसारण की बेहतरी के सुझाव सुने। इस अवसर पर रेडियो श्रोता लाल मोहम्मद अन्सारी, अबरार हुसैन अन्सारी, नासिर हुसैन अन्सारी, मुख्तेयार अहमद अन्सारी, पप्पू अन्सारी, इन्तजार हुसैन अन्सारी, इबलेहसन उर्दू मुन्ना भाई, रहीम, बुन्दन अली, जाकिर हुसैन प्रधान, मुनव्वर उर्फ़ छोटे, नफीस अहमद, मोहम्मद मुनाजिर अन्सारी, पन्नी लाल सागर आदि उपस्थित रहे। उपस्थित रहे। इस पूरे सप्ताह आकाशवाणी बरेली की टीम श्रोताओं के बीच में जाकर उनसे गुफ्तगू करेगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई