शहर विधानसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर परिचर्चा, विकास और आत्मनिर्भरता पर जोर

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

शहर विधानसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर परिचर्चा, विकास और आत्मनिर्भरता पर जोर

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली।भारतीय जनता पार्टी शहर विधानसभा द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन डीडी पुरम स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को नई गति देने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं के लिए विकास के नए अवसर तैयार करेगा।

MSME और व्यापारियों को बड़ी राहत

कार्यक्रम में बजट के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया गया कि:

MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड बनाया गया है, जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को वित्तीय सहायता मिलेगी।

व्यापारियों को सस्ते ऋण की सुविधा प्रदान की जाएगी।

जीएसटी प्रक्रियाओं का सरलीकरण कर व्यापार को आसान बनाने का प्रयास किया गया है।

₹4,000 करोड़ का आत्मनिर्भर फंड स्थापित किया गया है, जिससे उद्यमियों और व्यापारियों को मजबूती मिलेगी।

डॉ अरुण कुमार ने कहा कि बजट में कर सुधारों के माध्यम से मध्यम वर्ग को राहत देने का प्रयास किया गया है। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण, निर्माण क्षेत्र, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दी गई है, जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन प्रितेश पांडे ने किया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार, अनिल कुमार एडवोकेट, मनीष अग्रवाल, संयोजक विष्णु अग्रवाल, बंटी ठाकुर, रेखा श्रीवास्तव, पवन अरोड़ा, रोहित जिंदल, रामकृष्ण शुक्ला, अनिल अग्रवाल, दीपक द्विवेदी, शोभित सक्सैना, विशाल मल्होत्रा, सुदेश अग्रवाल, सुरेंद्र रस्तोगी, परमजीत सिंह, सुनील खत्री सहित महानगर पदाधिकारी व पार्षदगण उपस्थित रहे।

अंत में वक्ताओं ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई