वैलेंटाइन डे पर हापुड़ में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

वैलेंटाइन डे पर हापुड़ में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा

रिपोर्ट/ सत्य प्रकाश 

हापुड़। वैलेंटाइन डे के मौके पर शहर के मेरठ रोड पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला अपने कथित प्रेमी के साथ बाइक पर जाती दिखाई दी और उसके पति ने दोनों को बीच सड़क पर रोक लिया।

बताया जा रहा है कि पति को पहले से ही अपनी पत्नी के संबंधों पर शक था। इसी शक के चलते वह उसका पीछा कर रहा था। जैसे ही महिला अपने प्रेमी के साथ मेरठ रोड पर पहुंची, पति ने दोनों को रोक लिया।

देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और सड़क पर ही लात-घूंसे चलने लगे। महिला भी झगड़े के दौरान अपने प्रेमी का पक्ष लेती नजर आई। अचानक हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखकर राहगीर और स्थानीय लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, जबकि किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई