सीबीगंज की सुपीरियर शराब फैक्ट्री पर आयकर विभाग का छापा, देर रात तक चली जांच

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

सीबीगंज की सुपीरियर शराब फैक्ट्री पर आयकर विभाग का छापा, देर रात तक चली जांच

 

मोबाइल जब्त, डिजिटल डाटा खंगाला गया; कारोबारी जगत में मची हलचल

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। औद्योगिक क्षेत्र सीबीगंज स्थित सुपीरियर शराब फैक्ट्री पर मंगलवार देर रात आयकर विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। कई वाहनों से पहुंचे अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसर को घेरकर मुख्य द्वार से प्रवेश किया और देर रात तक दस्तावेजों की गहन जांच जारी रखी।

सूत्रों के मुताबिक, रात करीब नौ बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। टीम ने फैक्ट्री के मालिक, मैनेजर और अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर डिजिटल डाटा की जांच शुरू कर दी है। वित्तीय लेन-देन, कर भुगतान और अन्य अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

अकाउंट सेक्शन की फाइलें, कंप्यूटर सिस्टम और अन्य जरूरी रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि फैक्ट्री के उत्पादन कार्य को पूरी तरह नहीं रोका गया है, लेकिन कर्मचारियों की आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है। प्रशासनिक गतिविधियां आयकर टीम की निगरानी में संचालित हो रही हैं।

छापेमारी की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि विभाग को कर चोरी या वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े इनपुट मिले थे। कार्रवाई की खबर फैलते ही शहर के अन्य बड़े शराब कारोबारियों में भी बेचैनी देखी जा रही है।

सीबीगंज थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें इस कार्रवाई की पूर्व सूचना नहीं थी। आयकर विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई