अवैध होर्डिंग पर सख्ती: नगर निगम का बड़ा एक्शन, 1.28 करोड़ की वसूली तय  

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

अवैध होर्डिंग पर सख्ती: नगर निगम का बड़ा एक्शन, 1.28 करोड़ की वसूली तय

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। शहर की सड़कों और बाजारों में मनमाने ढंग से लगाए गए अवैध होर्डिंग्स पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर निगम की विशेष टीम ने हालिया सर्वे में 64 इमारतों की छतों पर कुल 129 बड़े विज्ञापन बोर्ड बिना अनुमति लगे पाए। इन मामलों में 10 विज्ञापन एजेंसियों की संलिप्तता सामने आने पर निगम प्रशासन ने लगभग 1.28 करोड़ रुपये की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नगर आयुक्त संजीव मोर्य के निर्देश पर संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग न सिर्फ नगर निगम को राजस्व हानि पहुंचा रहे थे, बल्कि कई स्थानों पर सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की गई थी।

सुरक्षा और सौंदर्य दोनों पर असर

जांच में पाया गया कि कई इमारतों पर बड़े आकार के विज्ञापन बोर्ड संरचनात्मक अनुमति के बिना लगाए गए थे। तेज हवा या बारिश की स्थिति में इनके गिरने का खतरा बना रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ सकती है। इसके अलावा, अनियंत्रित होर्डिंग्स से शहर की सौंदर्य व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।

तय समय में देना होगा जवाब

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि संबंधित एजेंसियां निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष रखें और बकाया राशि जमा करें। समय पर जवाब न देने पर कानूनी कार्रवाई और होर्डिंग हटाने की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि शहर को अवैध विज्ञापनों से मुक्त किया जा सके और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई