एनकाउंटर का खौफ दिखाकर 20 लाख की वसूली, मेरठ के दो दरोगा प्रयागराज से गिरफ्तार

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

एनकाउंटर का खौफ दिखाकर 20 लाख की वसूली, मेरठ के दो दरोगा प्रयागराज से गिरफ्तार

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

Meerut। पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। धागा व्यापारी से एनकाउंटर की धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने के आरोप में फरार चल रहे दो सब इंस्पेक्टरों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोप है कि सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र साहू और महेश कुमार ने धागा व्यापारी राशिख पुत्र इदरीश को फर्जी एनकाउंटर का डर दिखाकर मोटी रकम वसूली थी। मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था।

इस गंभीर प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए Avinash Pandey (एसएसपी मेरठ) ने दोनों आरोपित दरोगाओं के खिलाफ भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई थीं।

एफआईआर दर्ज होते ही दोनों दरोगा मोबाइल फोन बंद कर थाने से फरार हो गए थे। पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर उन्हें Prayagraj से गिरफ्तार कर लिया।

मामले में संबंधित थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश चंद्र पर भी विभागीय कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस महकमे में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर दिए

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई