आवारा गोवंश की समस्या पर जनता दल सेक्यूलर का प्रदर्शन

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

आवारा गोवंश की समस्या पर जनता दल सेक्यूलर का प्रदर्शन

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कान्हा उपवन में गोवंश भेजने की मांग

किसानों की फसलें और सड़क सुरक्षा का मुद्दा उठाया

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली।जनपद में बढ़ती आवारा गोवंश की समस्या को लेकर जनता दल (सेक्यूलर) के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सड़कों और खेतों में घूम रहे गोवंश को कान्हा उपवन एवं आश्रय स्थलों में भिजवाने की अपील की।

ज्ञापन में कहा गया कि आवारा गोवंश के कारण किसानों की फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही सड़कों पर गोवंश के अचानक आ जाने से दुर्घटनाओं की घटनाएं भी बढ़ रही हैं, जो आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं।

पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन से सरकार की मंशा के अनुरूप गोवंश की समुचित देखरेख और संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति रंजन सिंह ने कहा कि यह केवल किसानों का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।

पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन जल्द ही उचित कदम उठाकर जनपदवासियों को राहत प्रदान करेगा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई