125 कैंट विधानसभा में एजुकेशन चौक का भव्य उद्घाटन, फीता काटकर किया लोकार्पण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

125 कैंट विधानसभा में एजुकेशन चौक का भव्य उद्घाटन, फीता काटकर किया लोकार्पण

रिपोर्ट/ सत्य प्रकाश 

बरेली। 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र में आज “एजुकेशन चौक – राउंड टेबल इंडिया” का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर फीता काटकर चौराहे का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक सहयोग के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल डी.जी. मिश्रा, एवीएसएम, ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह, वाईएसएम, अध्यक्ष बरेली कैंट बोर्ड डॉ. तनु जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रचित बंसल, नामित सदस्य बीसीबी डॉ. वैभव जायसवाल, एरिया 8 चेयरमैन निखिल अग्रवाल तथा एरिया 8 एएसटी नितिश खेतान सहित राउंड टेबल इंडिया के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “एजुकेशन चौक” केवल एक चौराहा नहीं, बल्कि शिक्षा के महत्व और समाज के सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। राउंड टेबल इंडिया द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनहित के ऐसे प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह का समापन आभार व्यक्त करते हुए किया

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई