जी.आई.सी. ऑडिटोरियम में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जी.आई.सी. ऑडिटोरियम में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

रिपोर्ट/ सत्य प्रकाश 

बरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली द्वारा 22 फरवरी 2026 को जी.आई.सी. ऑडिटोरियम में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदन उपरांत किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती जया प्रियदर्शिनी ने बताया कि आम जनता के विधिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में जनपद के विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर से पूर्व सभी तहसीलों पर प्री-कैम्प का आयोजन भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार सिंह, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। जनपदवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई