रिजर्व पुलिस लाइन्स में सजा ‘बड़ा खाना’, एक मंच पर जुटा पुलिस-प्रशासन परिवार

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रिजर्व पुलिस लाइन्स में सजा ‘बड़ा खाना’, एक मंच पर जुटा पुलिस-प्रशासन परिवार

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। गुरुवार। रिजर्व पुलिस लाइन्स में उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से आयोजित ‘बड़ा खाना’ और सांस्कृतिक संध्या ने पुलिस महकमे और जिला प्रशासन के बीच आपसी तालमेल की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों की बड़ी भागीदारी रही, जिससे पूरा परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रमित शर्मा (अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि अजय कुमार साहनी (पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र) ने भी समारोह में सहभागिता कर पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अनुराग आर्य (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक), अंशिका वर्मा (पुलिस अधीक्षक दक्षिणी), मुकेश चंद्र मिश्रा (पुलिस अधीक्षक उत्तरी), मनी सोनकर (पुलिस अधीक्षक अपराध) और अकमल खान (पुलिस अधीक्षक यातायात) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन की ओर से अविनाश सिंह (जिलाधिकारी) और सौरभ दुबे (नगर आयुक्त) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

उत्कृष्ट प्रबंधन और सम्मान समारोह

पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) हरमीत सिंह के निर्देशन में सुचारु रूप से संपन्न हुईं। भोजन, सुरक्षा और बैठने की व्यवस्था सुव्यवस्थित रही। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की सराहना करते हुए मनोबल बढ़ाने का संदेश दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सम्मान समारोह के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। देशभक्ति गीतों और सामाजिक समरसता पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। अंत में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों और परिजनों ने सामूहिक सहभोज में हिस्सा लिया।

रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस परिवार और प्रशासन के बीच सहयोग, विश्वास और एकता को मजबूत करने वाला साबित हुआ।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई