सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली नंबर-1, विकास कार्यों में प्रदेश में पहला स्थान

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली नंबर-1, विकास कार्यों में प्रदेश में पहला स्थान

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व और प्रशासन की लगातार मॉनिटरिंग का सकारात्मक असर अब साफ दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की फरवरी 2026 की रैंकिंग में जनपद बरेली ने विकास और राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी रैंकिंग के अनुसार बरेली ने विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि राजस्व कार्यक्रमों में जनपद तीसरे स्थान पर रहा। खास बात यह है कि पिछले महीने यह जिला चौथे स्थान पर था, लेकिन बेहतर प्रदर्शन के चलते इस बार तीन स्थान की छलांग लगाकर प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया।

प्रशासनिक स्तर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा नियमित समीक्षा बैठकें, सख्त मॉनिटरिंग और विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के कारण विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है। जनवरी माह में जहां बरेली विकास कार्यों में चौथे और राजस्व कार्यक्रमों में नौवें स्थान पर था, वहीं फरवरी में राजस्व कार्यों में छह पायदान की बढ़त के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए निर्देश दिए कि विकास और राजस्व से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति इसी तरह आगे भी बनाए रखी जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग भविष्य में भी शीर्ष पर बनी रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई