बरेली में सपा जिलाध्यक्ष को लेकर सरगर्मियां तेज, कई नाम चर्चा में

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली में सपा जिलाध्यक्ष को लेकर सरगर्मियां तेज, कई नाम चर्चा में

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। समाजवादी पार्टी में इन दिनों जिलाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संगठन के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के बीच चर्चाओं का दौर जारी है। अलग-अलग स्तर पर बैठकों और चर्चाओं में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में प्रमुख रूप से मलखान सिंह, मोंटी शुक्ला और शुभलेश यादव के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि ये सभी नेता संगठन में सक्रिय माने जाते हैं और क्षेत्र में इनकी राजनीतिक पकड़ भी अच्छी है। साथ ही इनका नाम अब तक किसी बड़े विवाद में सामने नहीं आया है, जिससे संगठन के भीतर इनकी स्वीकार्यता बनी हुई है।

इन दावेदारों में शुभलेश यादव का नाम सबसे ज्यादा मजबूत माना जा रहा है। पार्टी के भीतर चर्चा है कि संगठन में उनकी सक्रियता और यादव समाज में उनकी पकड़ उन्हें इस दौड़ में आगे कर सकती है। इसके अलावा सपा के परंपरागत वोट बैंक में भी उनकी अच्छी पकड़ को उनके पक्ष में अहम माना जा रहा है।

हालांकि अभी तक पार्टी नेतृत्व की ओर से जिलाध्यक्ष पद को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद बरेली की राजनीतिक गलियारों में नए जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। माना जा रहा है कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व जल्द ही इस पद पर नए चेहरे की घोषणा कर सकता है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई