महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का सम्मान

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का सम्मान

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था द्वारा महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित गया। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट चौराहा, हल्द्वानी पर आयोजित कार्यक्रम में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र पहनाकर और माँ दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

इस मौके पर संस्था सदस्य मनीष साहू और पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। महिला कभी माँ, बहन, पत्नी और बेटी के रूप में परिवार और समाज को एकता के सूत्र में बांधकर रखती है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि लड़कियां और महिलाएं अपने अधिकारों को पहचानते हुए खुद को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएं। उनके भीतर असीम क्षमताएं हैं और वे हर चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना समेत विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह साबित करती है कि भारतीय नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है। यदि महिलाओं को अवसर मिले तो वे देश को प्रगति और उन्नति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

इस दौरान यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट और एसआई कमल किशोर ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार, अलका टंडन, पूजा जोशी, सुनीता तिवारी, शांति रावत, खुशी नागर, ममता खत्री, माही बिष्ट, रेनू कांडपाल, जया जोशी, तारा टकवाल, मनीष साहू, सूरज मिस्त्री, नमन तिवारी, सुशील राय, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई