प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर वसूली का आरोप, नर्सिंग कॉलेज के छात्र डीएम कार्यालय पहुंचे

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर वसूली का आरोप, नर्सिंग कॉलेज के छात्र डीएम कार्यालय पहुंचे

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। पीलीभीत रोड स्थित लभेड़ा टोल प्लाजा के पास स्थित कृतिका नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर अवैध वसूली और अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में छात्रों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में एक्सटर्नल प्रैक्टिकल परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं। कुछ छात्रों ने दावा किया कि उनसे करीब दो हजार रुपये तक की मांग की गई। इसके अलावा स्कॉलरशिप से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भी पैसों की मांग किए जाने की बात कही गई है।

छात्रों ने यह भी कहा कि यदि कोई छात्र पैसे देने से मना करता है तो उसे भविष्य खराब करने की धमकी दी जाती है। इन आरोपों से नाराज छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

छात्रों का कहना है कि यदि प्रशासन निष्पक्ष जांच कराए तो कॉलेज में चल रही कई अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। फिलहाल मामले को लेकर जिला प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई