प्रतापगढ़ में मां-बेटे की सर कुचलकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

प्रतापगढ़ में मां-बेटे की सर कुचलकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट राजेश सिंह 

प्रतापगढ़। जनपद के अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। निर्माणाधीन मकान में रह रही महिला और उसके 13 वर्षीय बेटे की अज्ञात हमलावरों ने सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान शिवपति (40) के रूप में हुई है। वह अपने 13 वर्षीय बेटे औरभ मौर्य के साथ गांव में बन रहे मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि दोनों मां-बेटे घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते थे। महिला के पति दिनेश मौर्य मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी तीन बेटियां रुचि, रूबी और अंशिका मौर्य शहर में रहकर नौकरी के साथ पढ़ाई कर रही हैं। बेटियों की कमाई से ही गांव में मकान का निर्माण कराया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने निर्माणाधीन मकान में घुसकर मां-बेटे के सिर पर वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा और अंतू थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्यों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

वहीं सदर विधायक राजेंद्र मौर्य भी मौके पर पहुंचे और घटना को जघन्य अपराध बताते हुए अधिकारियों से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश या अन्य कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई