अब 23 मार्च को होगा ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’, सभी तहसीलों में सुनी जाएंगी जनता की समस्याएं

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

अब 23 मार्च को होगा ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’, सभी तहसीलों में सुनी जाएंगी जनता की समस्याएं

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित किया जाने वाला ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ अब नई तिथि पर आयोजित किया जाएगा। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम अब 23 मार्च 2026, सोमवार को सभी तहसीलों में आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन जनपद की सभी तहसीलों में अधिकारी मौजूद रहकर जनता की शिकायतें सुनेंगे और उनका मौके पर ही निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और एक ही स्थान पर उनकी शिकायतों पर कार्रवाई हो सके।

इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर निकाय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ निर्धारित तिथि पर तहसील पहुंचकर ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का लाभ उठाएं।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई