तहसील प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप, आरसी के नाम पर स्कूल सील करने का मामला पहुंचा मंडलायुक्त के दरबार

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तहसील प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप, आरसी के नाम पर स्कूल सील करने का मामला पहुंचा मंडलायुक्त के दरबार

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। जिले में तहसील प्रशासन की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। एक स्कूल के प्रबंधक ने तहसील कर्मचारियों पर मिलीभगत कर अवैध तरीके से दूसरी आराजी पर आरसी तामील कराने और स्कूल को जबरन सील करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत मंडलायुक्त बरेली से कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रामपुर गार्डन निवासी नीरज मिश्रा ने मंडलायुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मेथोडिस्ट इंग्लिश प्राइमरी स्कूल, 91 सिविल लाइंस, बरेली के मैनेजर हैं। यह स्कूल सोसायटी अधिनियम 1860 के तहत पंजीकृत है और लंबे समय से संचालित हो रहा है। उनके अनुसार स्कूल की जमीन तहसील सदर के ग्राम मकरन्दपुर सरकार में दर्ज है और उसका मालिकाना हक अमेरिकन न्यू वेस्ट मिशन के नाम दर्ज है।

शिकायत में कहा गया है कि कुछ लोगों ने क्लारा स्वेन मिशन अस्पताल, बरेली के खिलाफ श्रम न्यायालय में मुकदमा दायर किया था, जिसके बाद न्यायालय से अस्पताल के खिलाफ आरसी जारी की गई। आरोप है कि तहसील प्रशासन ने उक्त आरसी को आधार बनाकर प्रार्थी के स्कूल की जमीन पर कार्रवाई करते हुए स्कूल को सील कर दिया, जबकि स्कूल का उस मुकदमे या आरसी से कोई संबंध नहीं है।

प्रार्थी का आरोप है कि तहसील प्रशासन ने मिशन अस्पताल के संचालकों से सांठगांठ कर यह कार्रवाई की है और अब स्कूल की आराजी से वसूली करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल का श्रम न्यायालय में चल रहे मुकदमे से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।

नीरज मिश्रा ने मंडलायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए स्कूल की सील खुलवाने और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई