नवाबगंज में 21 मार्च को श्री चेतराम गंगवार पार्क का लोकार्पण व प्रतिमा अनावरण, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नवाबगंज में 21 मार्च को श्री चेतराम गंगवार पार्क का लोकार्पण व प्रतिमा अनावरण, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र में शनिवार 21 मार्च 2026 को श्री चेतराम गंगवार पार्क के लोकार्पण एवं प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे बाईपास रोड स्थित श्री चेतराम गंगवार पार्क में नगर पालिका परिषद नवाबगंज द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे। वहीं बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना करेंगे।

इसके अलावा नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य तथा भाजपा बरेली के जिलाध्यक्ष सेमपाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद नवाबगंज की अध्यक्ष प्रेमलता राठौर द्वारा किया जा रहा है।

आयोजन से जुड़े भुजेंद्र गंगवार ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। यह पार्क पूर्व मंत्री स्वर्गीय चेतराम गंगवार की स्मृति में बनाया गया है, जिनके नाम पर नवाबगंज नगर में पहले से एक पार्क भी स्थापित है।

समारोह को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और स्थानीय लोगों में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई