पढ़ाई, बिजनेस और समाज सेवा में मिसाल बन रहे मानव चौहान

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पढ़ाई, बिजनेस और समाज सेवा में मिसाल बन रहे मानव चौहान

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली। आजकल के कई युवा सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं और साथ ही अपने समय व पैसे की भी बर्बादी कर रहे हैं। ऐसे माहौल में बरेली के होनहार छात्र मानव चौहान युवाओं के लिए एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आए हैं।

कैंट क्षेत्र के आर्य बाजार निवासी मानव चौहान पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के व्यवसाय में भी हाथ बंटाते हैं और समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। उनके पिता पम्मी चौहान बरेली में एक प्रसिद्ध पेट शॉप चलाते हैं, जबकि उनकी माताजी दिल्ली सचिवालय में कार्यरत हैं।

मानव चौहान वर्तमान में फ्यूचर कॉलेज से बीबीए (BBA) की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह अपने पिता के व्यवसाय को संभालने में मदद करते हैं और जानवरों की सेवा में भी उनका सहयोग करते हैं। इसके अलावा वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

आज के दौर में जहां कई युवा सोशल मीडिया की चकाचौंध में अपने भविष्य की चिंता नहीं करते, वहीं मानव चौहान जैसे युवा यह साबित कर रहे हैं कि मेहनत, जिम्मेदारी और समाज सेवा के जरिए भी पहचान बनाई जा सकती है। ऐसे में अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई