भोजीपुरा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो वांछित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

भोजीपुरा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो वांछित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके पैर में गोली लगी है। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक आरक्षी बाल-बाल बच गया।

पुलिस के अनुसार देर रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित शकील उर्फ मूंछ अपने साथियों के साथ मझुआ गंगापुर के जंगल में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी।

करीब रात 1:40 बजे पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शकील उर्फ मूंछ के दाहिने पैर और उसके साथी सलीम उर्फ कलिया के बाएं पैर में गोली लग गई। दोनों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मौके से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। जबकि उनके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चला रही है।

घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई