दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, शव सड़क किनारे फेंककर फरार

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, शव सड़क किनारे फेंककर फरार

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गांव में बुधवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। दर्जनभर से अधिक युवकों ने एक युवक को दौड़ाकर चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में उसका शव करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जलालपुर क्षेत्र के संघईपुर गांव निवासी आशीष उर्फ चिघडू चौहान, पुत्र अरविंद चौहान, बंदीपुर गांव के पास स्थित शराब के ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान करीब एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और उसे घेरकर दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए आशीष सिरकोनी गांव की ओर भागा और रास्ते में कई घरों में घुसकर छिपने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों के डर से कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गांव के एक घर के पीछे बने मड़हे में उसे घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर हमले के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर शव को उठाकर बंदीपुर की ओर ले गए और हाईवे से जुड़ी सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गजानंद चौबे और उपनिरीक्षक सुजीत ओझा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ननिहाल में रह रहा था मृतक

बताया जा रहा है कि मृतक आशीष उर्फ चिघडू चौहान पहले भी हत्या के एक मामले में आरोपी रह चुका था और फिलहाल जमानत पर बाहर था। वह इन दिनों मड़ियाहूं स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। बुधवार को उसके बंदीपुर आने की जानकारी मिलते ही हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई