10 नामित पार्षदों की एंट्री से नगर निगम में भाजपा की स्थिति सशक्त

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

10 नामित पार्षदों की एंट्री से नगर निगम में भाजपा की स्थिति सशक्त

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली।शहर की सरकार माने जाने वाले नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति और मजबूत हो गई है। सोमवार को जीआईसी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 10 नामित पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर निगम बोर्ड में भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।

नगर निगम बोर्ड में कुल 80 पार्षदों का प्रावधान है, हालांकि वर्तमान में तीन पार्षदों के निधन के कारण सदस्यों की संख्या 77 रह गई है। पहले से भाजपा से जुड़े 52 पार्षद थे, जबकि 10 नामित पार्षदों के शामिल होने के बाद पार्टी की स्थिति और सशक्त हो गई है। अन्य पार्षदों में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और निर्दलीय सदस्य शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि नामित पार्षदों को भी आम पार्षदों की तरह जिम्मेदारियां दी जाएंगी। वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान और विकास कार्यों की निगरानी में भूमिका निभाएंगे।

शपथ लेने वाले पार्षदों में ज्ञान प्रकाश लोधी, गौरव सक्सेना, रामबहादुर मौर्य, सुमित सैनी, हरीश बाबू वाल्मीकि, कमला देवी कश्यप, वीरेंद्र, हरिओम गौतम, अशोक चौहान और राजीव कुमार गुप्ता शामिल हैं। इनमें कमला देवी कश्यप एकमात्र महिला पार्षद हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एडवोकेट अनिल सक्सेना और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई