खनन विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹10 हजार की मांग पर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

खनन विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹10 हजार की मांग पर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को खनन विभाग में तैनात एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक सीबीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले वेद प्रकाश ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि अवैध खनन के मामले में पकड़ी गई उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने और अनुकूल रिपोर्ट लगाने के लिए खनन विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महमूद ₹10,000 की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरे मामले की जांच कर जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इस मामले में शिकायतकर्ता ने जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन एंटी करप्शन टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बरेली के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही औपचारिक एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लिप्त कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई