होमगार्ड भर्ती परीक्षा पर डीएम की पैनी नजर, विष्णु इंटर कॉलेज केंद्र का किया सघन निरीक्षण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

होमगार्ड भर्ती परीक्षा पर डीएम की पैनी नजर, विष्णु इंटर कॉलेज केंद्र का किया सघन निरीक्षण

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली।आज होमगार्ड भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विष्णु इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, बैठने की व्यवस्था और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता को विशेष रूप से परखा। इसके साथ ही केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की भी गहन जांच की गई, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता पर किसी प्रकार का सवाल न उठ सके।

डीएम अविनाश सिंह ने केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, समय-सारिणी का कड़ाई से पालन करने और शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से अनुपालन करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता, विश्वसनीयता और गरिमा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि हर अभ्यर्थी को निष्पक्ष अवसर मिल सके।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई