बरेली कॉलेज के पीछे दबंगों का तांडव खोखे पर बरपाया कहर  

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली कॉलेज के पीछे दबंगों का तांडव खोखे पर बरपाया कहर

रिपोर्ट/सत्यप्रकाश 

*तीन दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी, अब रात 1:30 बजे दुकान तोड़ी; विष्णु ने पप्पू राणा गैंग पर FIR की लगाई गुहार*

 

*बरेली, बारादरी थाना क्षेत्र में दबंगई चरम पर है। बरेली कॉलेज के पीछे गेट पर लगे खोखे को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 1:30 बजे दबंगों ने तोड़फोड़ कर तहस-नहस कर दिया। आरोप है कि कालीबाड़ी के पप्पू राणा, लल्ला, रजत शर्मा और कृष्णा ने पहले धमकाया, फिर हमला बोल दिया।

 

*”खोखा नहीं हटाया तो मार देंगे” – पहले धमकी, फिर तोड़फोड़*  

पीड़ित विष्णु कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी लाल फाटक चनहटा ने बताया कि उसका खोखा बरेली कॉलेज के पीछे वाले गेट पर है। तीन दिन पहले ही चारों आरोपियों ने उसे घेरकर धमकाया था। गालियां देते हुए बोले, “यहां से खोखा नहीं हटाया तो जान से मार देंगे।”

 

विष्णु का आरोप है कि ये दबंग उसे पहले भी कई बार धमका चुके हैं। लगातार दुकान हटाने का दबाव बना रहे थे। 27 अप्रैल की रात 1:30 बजे चारों ने मिलकर खोखे पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों से पूरी दुकान तोड़ दी। सारा सामान बर्बाद कर दिया।

 

*बारादरी थाने में तहरीर, कार्रवाई की मांग*  

पीड़ित विष्णु कुमार ने थाना बारादरी में तहरीर देकर पप्पू राणा, लल्ला, रजत शर्मा और कृष्णा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि धमकियों के बाद अब हमला हो चुका है। अगर पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई तो आरोपी उसे जान से मार सकते हैं।

 

बरेली कॉलेज के पीछे खोखा चलाकर परिवार पाल रहे विष्णु पर दबंगों का कहर टूटा है। बार-बार की धमकियों के बाद रात में दुकान तोड़ दी गई। पीड़ित अब पुलिस से सुरक्षा और न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। बारादरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई