भिक्षा नहीं शिक्षा संघर्ष सहयोग समिति की विशेष पहल

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

भिक्षा नहीं शिक्षा संघर्ष सहयोग समिति की विशेष पहल            सहसंपादक हरीश भाकुनी                                        शीर्षक: “भिक्षा नहीं शिक्षा” – विधायक सुमित हृदयेश और साकेत अग्रवाल ने किया शिक्षा केंद्र का शुभारंभ

हल्द्वानी/उत्तराखंड: संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा 1 मई को ‘निःशुल्क शिक्षा अभियान’ का भव्य आगाज किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरांचल दीप के एमडी व राज्य दर्जा मंत्री साकेत अग्रवाल रहे।

अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया और निर्धन बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें वितरित कीं। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि बच्चों को भिक्षावृत्ति से दूर कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना समाज की सबसे बड़ी सेवा है। राज्य दर्जा मंत्री साकेत अग्रवाल ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र पर गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती योगिता बनोला श्रीमती मृदुला मनराल दीप्ति गुरूरानी किरन टम्टा बसन्ती देवी सोनिया जोशी हिना बिष्ट मंजू आर्या भावना पाण्डे , करनी सेना सूरज चौधरी, कल्पना वर्मा, उप निदेशक खेल सुरेश पांडे,संदीप भट्ट , पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,प्रदीप जेनोटी , मधुकर क्षेत्रीय, ललित जोशी, दीपू शुक्ला, उत्कर्ष, आर्यन बेलवाल छात्र संघ, श्रेया पांडे छात्र संघ, मंजू उदिता, योगेंद्र साहू, गोपालभट्ट, राजेंद्र मेहरा, कैलाश तिवारी, नंदकिशोर पांडे जी आदि मौजूद रहे

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई