फेसबुक दोस्ती से शुरू हुआ प्यार, पत्नी की हत्या पर खत्म—सुभाषनगर हत्याकांड में प्रेमिका भी गिरफ्तार

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

फेसबुक दोस्ती से शुरू हुआ प्यार, पत्नी की हत्या पर खत्म—सुभाषनगर हत्याकांड में प्रेमिका भी गिरफ्तार

पति पहले से जेल में, अब प्रेमिका भी सलाखों के पीछे; अवैध संबंध बना हत्या की वजह

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली।सुभाषनगर इलाके में हुए गीता यादव हत्याकांड ने रिश्तों की परतें खोल दी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि प्यार, धोखे और साजिश का खतरनाक अंजाम थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी पति की प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ रिश्ता

करीब पांच साल पहले फौजी भारत सिंह यादव की फेसबुक पर बदायूं की रहने वाली सुरभि यादव से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि भारत सिंह अपने परिवार से दूरी बनाने लगा।

पत्नी बनी विवाद की वजह

जब पत्नी गीता यादव को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो घर में लगातार झगड़े होने लगे। जांच में यह भी सामने आया कि भारत सिंह अपनी प्रेमिका को हर महीने पैसे भेजता था, जिससे पारिवारिक तनाव और बढ़ गया।

मिलकर रची गई हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, प्रेमिका सुरभि यादव ने भारत सिंह पर पत्नी को रास्ते से हटाने का दबाव बनाया। 18 अप्रैल को दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश तैयार की।

तड़के वारदात, गला घोंटकर हत्या

21 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे, बीडीए कॉलोनी स्थित घर में भारत सिंह ने अपनी पत्नी गीता यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

फोन कॉल से खुली साजिश

हत्या के बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका को फोन कर पूरी जानकारी दी। पुलिस ने जब कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच की तो सुरभि यादव की भूमिका सामने आ गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इलाके में फैली सनसनी

इस पूरे खुलासे के बाद सुभाषनगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक अवैध संबंध ने किस तरह एक परिवार को तबाह कर दिया।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई