पक्षियों की प्यास बुझाने को प्रशासन की पहल, जगह-जगह रखवाए गए पानी के पात्र

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पक्षियों की प्यास बुझाने को प्रशासन की पहल, जगह-जगह रखवाए गए पानी के पात्र

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली।भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने पक्षियों के संरक्षण के लिए विशेष पहल शुरू की है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और सरकारी परिसरों में पक्षियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई गई। प्रशासन की ओर से कई स्थानों पर मिट्टी के बर्तन और पानी से भरे पात्र रखवाए गए, ताकि तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच पक्षियों को राहत मिल सके।

डीएम ने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों, छतों और आसपास के स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जीव-जंतुओं की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में समाज की सहभागिता बेहद जरूरी है। प्रशासन की इस पहल को लोगों ने सराहते हुए इसे संवेदनशील और प्रेरणादायक कदम बताया है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई