भीषण गर्मी में डीएम की पहल, आवास के पास लगवाया वाटर कूलर

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

भीषण गर्मी में डीएम की पहल, आवास के पास लगवाया वाटर कूलर

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए डीएम अविनाश सिंह ने जनहित में सराहनीय पहल की है। डीएम ने अपने आवास के पास आमजन की सुविधा के लिए शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था कराई है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य राहगीरों, मजदूरों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है और हीट वेव जैसी परिस्थितियां लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंदों के लिए पेयजल की व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर यथासंभव ठंडे पानी की व्यवस्था करें। साथ ही पक्षियों और पशुओं के लिए भी पानी उपलब्ध कराने की अपील की।

स्थानीय लोगों ने डीएम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की ऐसी पहल समाज में सेवा, सहयोग और जनहित की भावना को मजबूत करती है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई