बरेली रेंज में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, डीआईजी अजय कुमार साहनी ने दिए सख्त निर्देश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली रेंज में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, डीआईजी अजय कुमार साहनी ने दिए सख्त

निर्देश रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जन शिकायतों के निस्तारण से लेकर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

डीआईजी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सीसीटीएनएस पर 60 और 90 दिनों से लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने जांच प्रक्रियाओं में तेजी लाने और लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर भी गंभीरता दिखाई गई। डीआईजी ने साइबर हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय बनाने, ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग को बढ़ावा देने तथा डिजिटल साक्ष्यों को विवेचना में प्रभावी रूप से शामिल करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखने तथा उनका समय रहते खंडन करने को भी कहा गया।

महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए मिशन शक्ति अभियान, दहेज उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट के मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके अलावा हत्या, लूट, डकैती, वाहन चोरी, अपहरण, धर्मांतरण और साम्प्रदायिक तनाव से जुड़े मामलों में की गई कार्रवाई का भी मूल्यांकन किया गया।

डीआईजी ने माफियाओं, नशा तस्करों और वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और अन्य विशेष कानूनों के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अपराध से अर्जित संपत्तियों की जब्ती तथा फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर भी जोर दिया गया। बैठक में आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई