कैंची धाम में आस्था का महासंगम! सवेरे होते ही बाबा के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कैंची धाम में आस्था का महासंगम! सवेरे होते ही बाबा के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सहसंपादक हरीश भाकुनी

आज प्रातः ठीक 05:00 बजे पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ बाबा नीब करौरी महाराज जी के पावन कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

 

कपाट खुलने से पहले ही मंदिर परिसर और मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थीं।

 

विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम में सुबह से ही बाबा नीब करौरी महाराज जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु बाबा के पावन दर्शनों के लिए आ रहे हैं।

 

श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

सभी सम्मानित श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि वे अपनी बारी का इंतजार करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

 

जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मियों और वॉलिंटियर्स द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि सभी को सुलभ और सुरक्षित दर्शन हो सकें।

 

यातायात को सुचारू रखने के लिए रूट प्लान और पार्किंग नियमों का पालन अवश्य करें।

 

“नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षित और सुखद यात्रा की कामना करती है। आपकी सुरक्षा और सुविधा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

 

 

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई