IGRS में बरेली परिक्षेत्र बना प्रदेश का नंबर-1, DIG अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में 74 थानों ने रचा कीर्तिमान

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

IGRS में बरेली परिक्षेत्र बना प्रदेश का नंबर-1, DIG अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में 74 थानों ने रचा कीर्तिमान

जून 2026 की रैंकिंग में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के थानों का शानदार प्रदर्शन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में बरेली परिक्षेत्र ने एक बार फिर पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। शासन की IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) की जून 2026 की रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी के नेतृत्व और प्रभावी मॉनिटरिंग का परिणाम मानी जा रही है।

DIG अजय कुमार साहनी ने बताया कि परिक्षेत्र के चारों जनपदों के कुल 74 थानों ने शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें बरेली के 21, बदायूं के 22, पीलीभीत के 11 और शाहजहांपुर के 20 थानों ने प्रदेश स्तर पर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। सभी थानों ने निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण कर बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया।

बरेली जिले के सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिम, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, शाही, बारादरी, देवरनियां, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, कोतवाली, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर और कैंट थाने इस उपलब्धि में शामिल रहे। वहीं बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के सभी चयनित थानों ने भी जनसुनवाई प्रणाली में बेहतरीन प्रदर्शन कर परिक्षेत्र की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

DIG अजय कुमार साहनी ने कहा कि जन शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले महीनों में भी परिक्षेत्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि IGRS में उल्लेखनीय कार्य करने वाले परिक्षेत्र कार्यालय के उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जिन जनपदों और थानों का प्रदर्शन अपेक्षानुसार नहीं रहा है, उनकी समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए जाएंगे। DIG ने सभी पुलिसकर्मियों से जन शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाए रखने की अपील की।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई