सैटेलाइट बस स्टैंड पर ठेले के नीचे मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने बचाई जान

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सैटेलाइट बस स्टैंड पर ठेले के नीचे मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने बचाई जान

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र स्थित सैटेलाइट बस स्टैंड पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ठेले के नीचे से नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने ठेले के नीचे देखा तो वहां एक मासूम बच्चा लावारिस हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बारादरी थाना पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार और देखभाल की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस का अनुमान है कि कोई महिला बच्चे को ठेले के नीचे छोड़कर मौके से चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बच्चे को छोड़कर जाने वाले व्यक्ति और उसके परिजनों का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि मासूम के परिजनों तक पहुंचा जा सके। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग बच्चे को सुरक्षित छोड़ने के बजाय इस तरह लावारिस छोड़ने की घटना पर चिंता जता रहे हैं।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई