हरेले पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मां जगदम्बा मधुर संगीत विद्यालय के बच्चों ने बिखेरा सुरों का जादू
सहसंपादक हरीश भाकुनी
हल्द्वानी। हरेले पर्व के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मधुबन वेंकट हॉल में मां जगदम्बा मधुर संगीत विद्यालय के बच्चों ने अपनी शानदार संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की मधुर गायन और आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सांस्कृतिक रंग भर दिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट ने बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी लोक परंपराओं और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट ने मां जगदम्बा मधुर संगीत विद्यालय के प्रबंधक नितिन पालीवाल एवं विद्यालय की निर्देशिका हर्षिता पालीवाल को संगीत एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की।





