SSP मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मुखानी पुलिस-SOG की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में झपटमारी का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार, सोने का कुंडल बरामद

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

SSP मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मुखानी पुलिस-SOG की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में झपटमारी का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार, सोने का कुंडल बरामद। सहसंपादक हरीश भाकुनी

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के कान से सोने का कुंडल झपटकर फरार हुए दो युवकों को मुखानी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का कान का कुंडल भी बरामद किया गया है।

30 जुलाई को जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला निवासी चम्पा देवी ने मुखानी थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात युवक उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपटकर फरार हो गए। मामले में एफआईआर संख्या 117/2026, धारा 304(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने SP सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल को तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी और SOG प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस ने मैन्युअल और तकनीकी सर्विलांस के जरिए उनकी पहचान और लोकेशन ट्रेस की।

रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी, दोनों गिरफ्तार

01 अगस्त को पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी अजय के कब्जे से बुजुर्ग महिला से झपटा गया सोने का एक कान का कुंडल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गली-गली घूमकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं।

गिरफ्तार आरोपी

1. अजय, पुत्र शांति स्वरूप, निवासी बिल्सी, बदायूं (उ.प्र.), उम्र 22 वर्ष।

2. सूरज जोशी, पुत्र नरेंद्र जोशी, निवासी बिल्सी, बदायूं (उ.प्र.), उम्र 20 वर्ष।

बरामदगी: 01 सोने का कान का कुंडल।

पुलिस के अनुसार आरोपी अजय के खिलाफ बदायूं के सिविल लाइन थाने में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

SSP ने पुलिस टीम को ₹2,500 का इनाम घोषित किया

मामले का त्वरित खुलासा करने वाली पुलिस टीम की SSP नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने सराहना करते हुए ₹2,500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। दोनों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई